Skip to content
UPI24 News

UPI24 News

खबर का सबसे तेज़ सफ़र

Primary Menu UPI24 News

UPI24 News

  • Home
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • Latest
  • ये Twitter अकाउंट्स होंगे सस्पेंड , मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी…
  • Latest

ये Twitter अकाउंट्स होंगे सस्पेंड , मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी…

November 7, 2022 Yogesh Katre
Elon Musk : Elon Musk ने ट्वीट कर एक और बड़ी खबर दी है. मस्क का यह ट्वीट Twitter अकाउंट्स के सस्पेंड होने से जुड़ा हुआ है. उन्होंने लगातार तीन ट्वीट किए. एलन मस्क ने लिखा कि वो हर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो अपनी पहचान बदलेगा. अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उस पर साफ लिखा होना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है, अन्यथा वो अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल कर रहा होगा.
उन्होंने आगे लिखा कि पहले हमने अकाउंट्स के निलंबन से पहले एक चेतावनी जारी की थी, लेकिन अब जब हम व्यापक सत्यापन शुरू कर रहे हैं. इसके मुताबिक कोई चेतावनी नहीं होगी और अकाउंट को डाइरेक्ट सस्पेंड कर दिया जाएगा. साथ ही यह भी कहा कि यह स्पष्ट रूप से Twitter Blue पर साइन अप करने की शर्त के रूप में पहचाना जाएगा.
इसके अलावा अगर कोई ट्विटर यूजर नाम बदलता है तो उसका ब्लू टिक टेंपरेरी रूप से हटा दिया जाएगा. हाल ही में ऐसा देखा भी गया है कि कई अकाउंट को सस्पेंड किया गया है जो हैं किसी और के लेकिन पैरोडी अकाउंड के रूप में काम कर रहे हैं.
दरअसल Elon Musk के नाम से भी कई ट्विटर अकाउंट्स चल रहे थे जिन्हें कि लगातार सस्पेंड किया जा रहा है. ऐसा ही एक पैरोडी अकाउंट Elon Musk के नाम से हिंदी भाषा में भी चल रहा था. वो अकाउंट था, इयान वुलफोर्ड (Ian Woolford) का, जो कि अकाउंट सस्पेंड हो गया है. दरअसल, इयान ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम एलन मस्क कर दिया था और प्रोफाइल व कलर फोटो भी मस्क वाली यूज की थी.
चूंकि उनका अकाउंट वेरिफाई था, तो बहुत से लोगों को लग रहा था कि एलन मस्क का अकाउंट हैक हो गया है. इयान वुलफोर्ड लगातार मस्क के नाम से ट्वीट कर रहे थे, जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया है. वुलफोर्ड हिंदी और भोजपुरी दोनों भाषा में कई ट्वीट मस्क के नाम पर किए थे.
FacebookXRedditGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: Musk tweeted the information ..., These Twitter accounts will be suspended, मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी..., ये Twitter अकाउंट्स होंगे सस्पेंड

Continue Reading

Previous रजिस्ट्रार के रिक्त पदों पर की होगी भर्ती, ऐसे करे आवेदन…
Next राजधानी में इस स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

इन्हें भी पढ़े

  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

BIG BREAKING…स्कूटी से गिरकर डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में लगी चोट; आज के सभी कार्यक्रम स्थगित

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

नवा रायपुर में हाईराइज भवनों में अग्नि सुरक्षा और पार्किंग अनिवार्य

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CGPSC घोटाला: टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • रायपुर

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव, नवरात्रि के रंग में रंगा परिसर

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • रायपुर

सीएम हेल्पलाइन 1076 से 2.05 लाख शिकायतों का निराकरण

October 17, 2026 upi24 news

Recent Posts

  • BIG BREAKING…स्कूटी से गिरकर डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में लगी चोट; आज के सभी कार्यक्रम स्थगित
  • नवा रायपुर में हाईराइज भवनों में अग्नि सुरक्षा और पार्किंग अनिवार्य
  • CGPSC घोटाला: टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज
  • प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश
  • मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव, नवरात्रि के रंग में रंगा परिसर

Archives

Categories

Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations

Website security powered by MilesWeb