पत्थर मार-मार की युवक की हत्या, घटना CCTV कैमरे में हुई रिकॉर्ड…
दिल्ली, 04 जून 2022 : दिल्ली के आदर्श नगर में एक व्यक्ति की निर्ममता से हत्या कर दी गई. हत्या की ये घटना कैमरे में कैद हो गई. घटना के वीडियो में दिख रहा है कि बड़े बड़े पत्थर मारकर इस कत्ल को अंजाम दिया गया.
आरोपी शख्स को तब तक मार रहे हैं जब तक उन्हें इस बात की तसल्ली नहीं हुई कि उसकी मौत हो चुकी है.
पुलिस को 03 जून को सूचना मिली कि पत्थर मार-मार की युवक की हत्या, घटना CCTV कैमरे में हुई रिकॉर्ड…में एक शख्स को ब्लेड मारा गया है पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई. घायल शख्स की पहचान 28 साल के नरेंद्र उर्फ बंटी के तौर पर हुई. जो आदर्श नगर का घोषित बदमाश कहा जाता है. घायल नरेंद्र की मौत हो गई.
जांच में पता चला कि नरेंद्र राहुल से ड्रग्स के लिए लगातार पैसे की डिमांड कर रहा था, इसी बात से नाराज़ होकर राहुल ने अपने भाई को बुलाया और उस उसे ब्लेड ,पत्थर और रॉड मार मार की हत्या कर दी|
पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी राहुल काली को गिरफ्तार कर लिया है.
