Tuesday, October 3, 2023

मतदाता जागरूकता अभियान , डॉ. राधाबाई महाविद्यालय में नए मतदाताओं का किया गया सम्मान…

रायपुर, 18 अगस्त 2023 : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, रायपुर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही महाविद्यालय से मतदाता सूची में जुड़े हुए नवीन मतदाताओं को रिबन पहना कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच. के. जोशी उपस्थित थे। उन्होंने छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने की अपील की। 
कार्यक्रम में बताया गया कि महाविद्यालय में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम नवंबर-दिसंबर 2022 प्रथम चरण में 493 छात्रों ने ऑनलाइन एप में अप्लाई किए थे, उनमें से 203 छात्रों के इपिक कार्ड घर तक पहुंच गए हैं। ऐसे मतदाताओं का मतदाता बंधन बांधकर सम्मान किया गया। वहां छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। सहायक अध्यापक  चंचल चतुर्वेदी ने एनएसएस और यूथ रेडक्रास के स्वयंसेवकों को मतदान का महत्व बताया।  
इसी क्रम में मतदान की अनिवार्यता एवं महत्व को समझाते हुए छात्राओं को मतदान हेतु शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी, डॉ. कामिनी बावनकर ,सहायक जिला परियोजना अधिकारी डॉ. चुन्नीलाल शर्मा जी उपस्थित रहे थे।

Related Articles

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा आज, सीएम पाटन में, डिप्टी CM को सरगुजा से करेंगे शुरुआत

रायपुर, 2 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोमवार को भरोसा यात्रा निकालने वाली है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। सभी...

दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की मकान लिफ्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत…

अहमदाबाद , 30 सितंबर 2023 : गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में श्रमिकों वाली लिफ्ट टूटने...

राजधानी में आज निकलेगी भव्य विसर्जन झांकी, जूटेगी लाखों की भीड़…

रायपुर, 30 सितंबर 2023 : प्रदेशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं गणेशोत्सव के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आकर्षक झांकी निकाली...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा आज, सीएम पाटन में, डिप्टी CM को सरगुजा से करेंगे शुरुआत

रायपुर, 2 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोमवार को भरोसा यात्रा निकालने वाली है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। सभी...

दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की मकान लिफ्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत…

अहमदाबाद , 30 सितंबर 2023 : गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में श्रमिकों वाली लिफ्ट टूटने...

राजधानी में आज निकलेगी भव्य विसर्जन झांकी, जूटेगी लाखों की भीड़…

रायपुर, 30 सितंबर 2023 : प्रदेशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं गणेशोत्सव के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आकर्षक झांकी निकाली...

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया क्षेत्रवासियों के बीच पट्टा वितरण…

रायपुर , 29 सितम्बर 2023 : रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के द्वारा आज क्षेत्र के बाल गंगाधर तिलक वार्ड...

इस दिन जॉब फेयर का आयोजन, बीपीओ में होगी 300 पदों पर भर्ती…

रायपुर ,29 सितंबर 2023 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान...