सड़क हादसे में हुई सास – बहू की दर्दनाक मौत…

रायपुर 14 मई 2022 : महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लंबर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों महिलाऐ रिश्ते में सास-बहू हैं। दोनों सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल जा रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम लंबर निवासी आलिया बाई पटेल पति वेद राम पटेल 35 साल एवं उसकी सास राम बाई पति श्याम लाल दोनों तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए अल सुबह 4 से 5 के बीच घर से निकले थे। दोनों जैसे ही साजापाली चौक के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed