नगर पालिक निगम बीरगांव में जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

बीरगांव।

नगर पालिक निगम बीरगांव के सभा कक्ष एवं आडवाणी अर्लिंकन स्कूल में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य हेतु मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

नगर पालिक निगम बीरगांव के सभा कक्ष में 43 प्रगणक एवं 07 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया, वहीं आडवाणी अर्लिंकन स्कूल में 41 प्रगणक एवं 07 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री शिव कुमार कोसले, श्री टिकेंद्र कोसले, श्री अभिमन्यु मिश्रा एवं श्री राजेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 13.04.2026 से 22.04.2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं, तकनीकी बिंदुओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा एवं राजस्व अधिकारी श्री दीपक दीवान द्वारा उपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कार्य को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ संपादित करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा भोजन व्यवस्था “ज़ीरो वेस्ट इवेंट” के रूप में सुनिश्चित की गई, जिसमें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया।