Monday, December 4, 2023

संकल्प के साथ पश्चिम विधानसभा के इन वार्डो में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न – विकास उपाध्याय…

रायपुर , 13 अक्टूबर 2023 : विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक लगातार जारी है, आज इसी कड़ी में स. वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्र.24, संत रामदास वार्ड क्र.25 एवं रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत मुख्य स्थानों में संकल्प के साथ सम्पन्न हुई।
आज इस बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बीते 05 वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक बूथ के अनुभाग तक पहुँचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता को करना है एवं आम जनता से सीधे संवाद कर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई। जहाँ सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर विधायक विकास उपाध्याय को उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए बैठक में उपस्थित समस्तजनों को कार्य से अवगत् भी कराया।
पश्चिम विधानसभा की इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। हमारी सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक के कार्यों की उपलब्धि को बूथ स्तर पर सब को जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए।
विधानसभा चुनाव में बूथ की जिम्मेदारी और कार्यों को भी तय किया गया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार 35 साल बाद इस विधानसभा में जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार दुगुनी वोट से इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर इस विधानसभा में जीत को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका संकल्प आज की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।
विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल बनाम 05 साल ही विकास के लिए काफी है। इसका प्रचार और वास्तविकता जनता को घर-घर जाकर बताना है। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास उपाध्याय में उनको अपना भाई और बेटा का रूप दिखता है, उनसे हमारा भावनात्मक जुड़ाव है, राजनीति अपनी जगह है, हार-जीत राजनीति का एक रूप है, लेकिन कोरोना काल में जिस प्रकार एक परिवार का सदस्य बनकर ढाल के रूप में हमारी रक्षा की एवं हर संभव हमारी मदद के लिए आगे रहें, इसका कर्ज हम आजीवन नहीं उतार पायेंगे।

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

विधानसभा चुनाव – छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- विधानसभा चुनाव - छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट - काँटें की टक्कर में मुक़ाबला नेक टू नेक, ग्रामीण सीट के...

हलचल… एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनके एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हालांकि यह पोल महज...