निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने पंडरी कपड़ा मार्केट जयस्तंभ चौक मार्ग पर 18 दुकानों से डस्टबिन नहीं रखने, गन्दगी फैलाने पर कुल 15000 रूपये ई चालान किया

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत पंडरी कपड़ा मार्केट जयस्तंभ चौक मार्ग में नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वच्छता दीदियों के सहयोग से विभिन्न दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया.
पंडरी स्थित सिटी सेंटर माल पर मिक्स कचरा देने पर तत्काल 10 हजार रूपये का ई चालान जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया द्वारा किया गया.
आज अभियान के दौरान डस्टबिन नहीं मिलने और गन्दगी फैलाये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने पर सम्बंधित 18 दुकान संचालकों पर कुल 15000 रूपये का ई चालान उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया

You may have missed