नई दिल्ली , 26 सितंबर 2022 :अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भावों में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.08 फीसदी बढ़ गया है। चांदी कल के बंद भाव से आज 1.05 फीसदी गिर गई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9 :10 बजे 39 रुपये चढ़कर 49,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
आज वायदा बाजार में सोने में कारोबार 49,350 रुपये के स्तर से शुरू हुआ। कुछ समय बाद भाव 49,440 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बाद में यह थोड़ा बढ़कर 49,350 रुपये पर ट्रेड करने लगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज चांदी के भाव में काफी गिरावट आई है।
चांदी का रेट आज 591 रुपये गिरावट के साथ प्रति किलो 55,642 रुपये हो गया है। चांदी में आज ट्रेडिंग 55,800. रुपये से शुरू हुई थी। कुछ देर बाद भाव गिरकर 55,537 रुपये हो गया, इसके बाद इसमें थोड़ी तेजी आई और यह 55,642 पर ट्रेड करने लगा।