पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी जायेंगे हड़ताल पर आज तय होगा तारीख…

रायपुर 04 मई 2022 : पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कर्मचारीयों की हड़ताल करने की खबर सामने आ रही हैं। हड़ताल करने से पहले आज दोपहर 2 बजे यूनिवर्सिटी में आमसभा करेंगे। जिसके बाद कर्मचारी रणनीति तैयार करेंगे और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे। संगठन ने हड़ताल के लिए एक बार फिर मांग पत्र तैयार किया हैं।

मांग पत्र में 7वें वेतनमान के चौथे किस्त के एरियर्स की भुगतान को प्रमुख रूप से रखा गया हैं। सभी कर्मचारी सहमति से हड़ताल की तारीख तय करेंगे। दूसरी ओर रविवि के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से परीक्षा प्रभावित हो सकती है।

You may have missed