छत्तीसगढ़ में भी दिख सकता है चक्रवाती तूफान असानी का असर, अलर्ट जारी..

रायपुर : साल का पहला चक्रवाती तूफान ने दस्तक दे दिया है। ओड़िशा, पश्चिम बंगाल समेत अन्य समुद्र तटीय राज्यों को अलर्ट जारी किया है। असानी तूफान धीरे-धीरे गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दिया है। कि मंगलवार को ‘असानी’ के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर, उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में भी दिख सकता है चक्रवाती तूफान असर

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान असानी को लेकर अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है कि तूफान का गंभीर असर प्रदेश में 6 घंटे में दिख सकता है। ​कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकते हैं। बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं असानी तूफान के असर के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट हुई है। राजधानी रायपुर में 39 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य शहरों में भी पारा गिरा है।

मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर बहुत कम रहेगा। वहीं तापमान में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हवाओं के कारण कई जिलों में लू चलने के आसार है। रतलाम और खंडवा में कल रहा लू का असर रहेगा। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40℃ के पार जा सकता है। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45℃ दर्ज किया गया है। राजगढ़, रतलाम, नौगांव, खंडवा में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

You may have missed