मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सौजन्य भेंट
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर रेड्डी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी संवाद को निरंतर बनाए रखने और परस्पर सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत और जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
