नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का आठ महीने लंबा अंतरिक्ष मिशन मार्च में समाप्त होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और अब उनका मिशन खत्म होने वाला है। सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोरे 19 मार्च को एलन मस्क के ‘ड्रैगन’ यान में सवार होकर धरती पर वापस लौटेंगे।
Crew-10 मिशन 12 मार्च को पृथ्वी से लॉन्च होगा, और यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए छह महीने के मिशन के तहत डॉक करेगा। सुनीता विलियम्स, जो वर्तमान में अंतरिक्ष प्रयोगशाला की कमांडर हैं, अपनी जिम्मेदारी एक नए कमांडर को सौंपेंगी। यह कमांडर के हस्तांतरण की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी हो जाएगी।
इसके बाद, सुनीता और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर 19 मार्च को पृथ्वी पर लौटेंगे। इस मिशन का समापन सुनीता विलियम्स के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम होगा, जो अंतरिक्ष की दुनिया में अपनी उपलब्धियों के लिए पहचानी जाती हैं।