सोनिया गांधी हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट…

रायपुर, 02 जून 2022 : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। बीते दिनों सोनिया गांधी कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थी, जिनमें से कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने जानकारी दी है कि सोनिया गांधी को बुधवार को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए कोविड टेस्ट में वे पॉजिटिव पाई गई हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोनिया गांधी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वो पूरी तरह ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *