सैमसंग ने लॉन्च की गैलेक्सी S25 सीरीज: तीन मॉडल्स, 80,999 रुपए से शुरू

साउथ कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने अपनी नई और पावरफुल गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें गैलेक्सी S25 अल्ट्रा, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स की कीमत ₹80,999 से शुरू होकर ₹1,65,999 तक जाती है। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 7 फरवरी से इनकी सेल शुरू होगी। ग्राहक इन्हें 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं।

 

सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स में नाइट फोटोग्राफी के लिए नया AI फीचर “नाइटोग्राफी” पेश किया है, जिससे रात में भी बेहतरीन फोटोग्राफी संभव हो सकेगी। इसके अलावा, इन फोन्स में कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 डिस्प्ले ग्लास और कई एडवांस्ड AI फीचर्स जैसे नोट असिस्ट, चैट असिस्ट, रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन, और सर्कल टू सर्च भी मिलेंगे।

गैलेक्सी S25 सीरीज में ग्राहकों को 2032 तक सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। AI-आधारित फीचर्स में एक नया सिलेक्ट टूल भी शामिल है, जो स्क्रीन एक्टिविटी के आधार पर उपयोगकर्ताओं को विभिन्न AI फीचर्स सजेस्ट करता है, जैसे समरी बनाना, स्पेल चेक करना और राइटिंग असिस्टेंस।

You may have missed