नए जिले में सीएम भूपेश बघेल का रोड शो , जिलेवासी कर रहे ऐतिहासिक स्वागत…

रायपुर , 9 सितंबर 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh baghel) का मनेंद्रगढ़ में रोड शो शुरू हो गया है। जगह-जगह जिले की जनता उनका उत्साहपूर्वक स्वागत कर रही है। सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। जिला बनने पर मुख्यमंत्री का जिलेवासी ऐतिहासिक स्वागत कर रहे हैं।
आज सीएम बघेल प्रदेश का 32 वांजिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का शुभारम्भ करने पहुंचे हैं। वहीं जिले वासियों कई सौगाते भी देंगे। सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टोरेट के बोर्ड का अनावरण और फीता काटकर शुभारंभ किया।
11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और शंखों की ध्वनि के बीच कलेक्टोरेट का उद्घाटन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत एवं कोरिया जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित हैं।

You may have missed