तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई, 3 की मौत 5 गंभीर …
खरसिया 08 जुलाई 2022 : बरातियों से भरी कार के नव निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 रायगढ़-बिलासपुर में बरगढ़ बोराई नाला पुल के रेलिंग से टकरा जाने से तीन सवारों की मौत हो गई वहीं पांच सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सक्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतरर्गत बेलाकछार निवासी ओमप्रकाश साहू अपनी कार क्रमांक सीजी 12 ए वाय 9664 में पीयूष साहू, आयुष साहू, ओमप्रकाश चौहान, फुलेदास महंत, अरुण यादव, किस्मत यादव और विशाल महंत के साथ रायगढ़ जिले के ग्राम उलदा बरात में शामिल होने जा रहे थे। देर शाम तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी सवार नशे में धुत थे और कार काफी तेज रफ्तार से चल रही थी।
