रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नगर निगम द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में आम नागरिकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निगम का प्रत्येक आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क आयोजित किया जाए।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम के कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी आयोजन में आम जनता से प्रवेश शुल्क या किसी अन्य प्रकार का शुल्क न लिया जाए।
उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आयोजनों में इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि प्रत्येक नागरिक बिना किसी आर्थिक बाधा के नगर निगम के कार्यक्रमों में भाग ले सके।
महापौर ने कहा कि जनहित और नागरिक सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी कार्यक्रमों को आम जनता के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।