CBSE के टेंडर पर भड़के राहुल गांधी, लगाया चहेते वेंडर को फायदा पहुंचाने का आरोप; सरकार ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली|

लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पर एक बड़ा आरोप लगाकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। राहुल गांधी का आरोप है कि सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा की आंसरशीट (उत्तर पुस्तिकाओं) को मोबाइल से स्कैन करवाने के लिए जो ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM टेंडर) निकाला गया था, उसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी की गई है।

एक खास वेंडर को फायदा पहुंचाने का आरोप कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस टेंडर प्रक्रिया के नियमों में हेरफेर करके एक ‘खास वेंडर’ को नाजायज फायदा पहुंचाया गया है। इस गंभीर शिकायत और विवाद के सामने आने के बाद केंद्र सरकार तुरंत एक्शन मोड में आ गई है और शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई (CBSE) से इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

रीवैल्युएशन पोर्टल हैक होने की आशंका बात सिर्फ टेंडर तक ही सीमित नहीं है; इस मामले में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब सीबीएसई के रीवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) पोर्टल के भी हैक होने की आशंका जताई गई। यदि यह आशंका सच साबित होती है, तो लाखों छात्रों के डेटा और बोर्ड की गोपनीयता पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और आईटी एक्सपर्ट्स इस तकनीकी खामी की जांच कर रहे हैं।

You may have missed