कुशालपुर में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, रिटायर्ड कर्नल डॉ. आर.पी. पांडेय को दी श्रद्धांजलि
रायपुर, 26 मई 2026।
राजधानी रायपुर के कुशालपुर चौक स्थित अभिनंदन पैलेस में आयोजित रिटायर्ड कर्नल डॉ. आर.पी. पांडेय के तेरहवीं कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक Purandar Mishra शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत कर्नल डॉ. आर.पी. पांडेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. आर.पी. पांडेय का जीवन अनुशासन, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व और सेवाभाव से समाज में विशेष पहचान बनाई थी। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
