रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्रियों और विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में समूह फोटो खिंचवाई।
राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में 565 विधेयक पारित हो चुके हैं, जिनमें टोनही प्रताड़ना और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कानून शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा: 90 सदस्यों की प्रतिनिधित्व संरचना
🔹 अनुसूचित जनजाति – 30 सदस्य
🔹 अनुसूचित जाति – 10 सदस्य
🔹 OBC – 35 सदस्य
🔹 सामान्य वर्ग – 15 सदस्य
🔹 महिला सदस्य – 19
🔹 पहली बार चुनकर आए विधायक – 51
राष्ट्रपति के आगमन पर भव्य स्वागत
इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचीं, जहां छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया।
विधानसभा के रजत जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही।