पहलगाम आतंकी हमले में सामने आया ‘पाकिस्तानी कनेक्शन’, NIA की जांच में चीनी मोबाइल से खुला बड़ा राज

श्रीनगर|

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कायराना हमले के पीछे का ‘पाकिस्तानी कनेक्शन’ अब पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। एनआईए द्वारा की जा रही गहन तफ्तीश में सीमा पार से रची गई इस साजिश के पुख्ता सबूत मिले हैं।

पाकिस्तान के पतों पर भेजे गए थे चीनी मोबाइल फोन एनआईए के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल आतंकियों के पास से जो चीनी मोबाइल फोन बरामद हुए थे, उनकी जांच में बड़ा सुराग मिला है। तकनीकी जांच से साफ हुआ है कि इन चीनी मोबाइल फोन्स की डिलीवरी पाकिस्तान के पतों पर की गई थी। इसके बाद इन्हें भारतीय सीमा में मौजूद आतंकियों तक पहुँचाया गया।

बायसरन क्षेत्र की संवेदनशील जानकारियां बरामद जांच एजेंसी को मारे गए और पकड़े गए आतंकियों के मोबाइल डेटा से कई और चौंकाने वाले इनपुट मिले हैं। इन फोन्स में पहलगाम के बेहद खूबसूरत और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बायसरन (Baisaran) क्षेत्र की बेहद संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां डिजिटल रूप में मौजूद थीं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी इस क्षेत्र में किसी और बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर इस खुलासे के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एनआईए अब इन फोन्स के आईपी एड्रेस और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे इनके आकाओं और स्थानीय मददगारों (Over Ground Workers) के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

You may have missed