Saturday, April 19, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन…

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण का आयोजन प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आज 27 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में नागरिकों की समस्याओं को हल करने विभागीय अधिकारियों, नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समुचित इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वार्डों में आयोजित शिविरों में महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील की है, ताकि इनमें आमजन की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता हो सके।

राज्य शासन द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के आयोजन के लिए नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि स्थानीय रहवासियों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना निकाय का मुख्य दायित्व है। नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते हैं, जिनका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है।

इनके साथ ही जलापूर्ति में लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स का बंद रहना जैसी समस्याएं भी होती हैं। वार्डवार जनसमस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य इन समस्याओं के निराकरण के साथ ही नागरिकों को जरूरी जनसुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण यथासंभव मौके पर ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में करदाताओं को करों के भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने वार्डवार शिविरों के आयोजन के संबंध में वार्ड एवं नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिक शिविर का पूरा लाभ प्राप्त कर सके।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राज्य की सभी 184 नगरीय निकायों में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्डवार शिविर आयोजित कर उनका मौके पर ही निराकरण के निर्देश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवार शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से होने से शहरी सरकार के प्रति लोगों में सद्भाव भी बढ़ेगा।

Related Articles

छालीवुड के सितारों की सजी महफ़िल, जानकी भाग-1 व गुईयां-2 का ट्रेलर लॉन्च

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार दो मेगा फिल्मों का ट्रेलर एक साथ लांच किया गया। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा...

Çevrimiçi casinolarda bonuslar Ne tür ikramiyeler vardır

Çevrimiçi casinolarda bonuslar Ne tür ikramiyeler vardır Bir kumar kuruluşu herhangi bir misafiri 7 slots bir büyük ikramiye hakkında rüyalar. Mega Kazançlar – slot makinelerinde...

Топ Онлайн Казино Рейтинг 10 немногих Казино На кварплату В России

Онлайн Казино в Gg Bet Играть На Реальные кварплатуContentКачество Службы ПоддержкиШирокий Ассортимент Онлайн ИгрIzzi CasinoРейтинг Лучших Онлайн Казино На РублиПроверенные Отзывы Игроковсоветовать По Использованию...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छालीवुड के सितारों की सजी महफ़िल, जानकी भाग-1 व गुईयां-2 का ट्रेलर लॉन्च

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार दो मेगा फिल्मों का ट्रेलर एक साथ लांच किया गया। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा...

Çevrimiçi casinolarda bonuslar Ne tür ikramiyeler vardır

Çevrimiçi casinolarda bonuslar Ne tür ikramiyeler vardır Bir kumar kuruluşu herhangi bir misafiri 7 slots bir büyük ikramiye hakkında rüyalar. Mega Kazançlar – slot makinelerinde...

Топ Онлайн Казино Рейтинг 10 немногих Казино На кварплату В России

Онлайн Казино в Gg Bet Играть На Реальные кварплатуContentКачество Службы ПоддержкиШирокий Ассортимент Онлайн ИгрIzzi CasinoРейтинг Лучших Онлайн Казино На РублиПроверенные Отзывы Игроковсоветовать По Использованию...

Обзор Официального Сайта Букмекерская Контора Мостбет Бонусы

Онлайн-казино а Ставки На Спорт Официальный СайтContentТаблица О Букмекерской Конторе MostbetРегистрация же Вход В Бк MostbetИнструкция судя Входу В Аккаунт Mostbet В россииИнформация о...

महापौर मीनल चौबे ने दी स्वास्थ्य क्रांति को नई दिशा — पार्षदों को मिला राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन का विशेष प्रशिक्षण

रायपुर । आज राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों की लोकस्वास्थ्य सेवाओं में जनभागीदारी एवं सुदृढीकरण हेतु एक दिवसीय संवेदीकरण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला...