एशियन गेम्स 2026: निशानेबाज नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

नया एशियन रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल

ट्रैप टीम इवेंट में भी भारत के नाम रहा सिल्वर मेडल

रायपुर (UPI24 News)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत की 26 वर्षीया प्रतिभावान निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप (Individual Trap) इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वे एशियन गेम्स के इतिहास में इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं।

30 में से 28 सटीक निशाने, बनाया नया रिकॉर्ड नीरू ढांडा ने फाइनल मुकाबले में अद्भुत एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 30 में से 28 सटीक निशाने लगाकर न केवल पहला स्थान हासिल किया, बल्कि एक नया एशियन रिकॉर्ड भी कायम किया।

इस कड़े मुकाबले में चीन की सन यूनोंग ने 26 अंकों के साथ रजत पदक (Silver) और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक ने 21 अंकों के साथ कांस्य पदक (Bronze) अपने नाम किया।

टीम इवेंट में भी चमकीं नीरू व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने से पहले नीरू ढांडा ने टीम इवेंट में भी देश का मान बढ़ाया। नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय महिला त्रिमूर्ति ने ट्रैप टीम इवेंट में कुल 328 अंकों का स्कोर खड़ा करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्ज़ा जमाया।

नीरू ढांडा की इस दोहरी और ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश और खेल जगत में खुशी की लहर है।