Monday, December 4, 2023

मतदान केन्द्रो में महिलाओं के लिए शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का करें इंतजाम : ऑब्जर्वर विमला आर…

रायपुर , 01 नवम्बर 2023 : उत्तर विधानसभा की आब्जर्वर (सामान्य) श्रीमती विमला.आर (आई.ए.एस) द्वारा सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली गई। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर विधानसभा में चुनाव का संचालन महिला अधिकारियों के जिम्मे दिया गया है। सभी मतदान केन्द्र में महिलाओं के लिए शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम करें। सामान्य सेक्टर ऑफिसर और पुलिस सेक्टर ऑफिसर का संमन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी टीम भावना से कार्य करते हुए मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करवाएं।
विमला आर. ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेक्टर ऑफिसर रिटर्निंग ऑफिसर के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। सभी सेक्टर ऑफिसर ईवीएम को अच्छे से हैंडल करना सीखें और मैनुअल बुक, मॉक पोल और रूट प्लान के विषय मे अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करलें। उन्होंने सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर की आपस मे परिचय तथा एक दूसरे के साथ क्षेत्र में ज्वाइंट विजिट करने कहा। साथ ही अवैध शराब, नकद आदि की जब्ती के संबंध में भी सख्त निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस विधानसभा में संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं।,वहां पर पेट्रोलिंग दल तैनात रखी जायेगी। सभी मतदान केन्द्र में सुरक्षा के उपयुक्त प्रबंध किये जाएंगे। बैठक में सेक्टर ऑफिसर को ईवीएम को संचालित करने प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर बी.बी पंचभाई, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आशुतोष देवांगन एवं जयेन्द्र सिंह, सीएसपी श्री मनोज ध्रुव, मास्टर ट्रेनर अजीत हुन्डेट सहित सेक्टर और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

विधानसभा चुनाव – छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- विधानसभा चुनाव - छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट - काँटें की टक्कर में मुक़ाबला नेक टू नेक, ग्रामीण सीट के...

हलचल… एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनके एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हालांकि यह पोल महज...