शराब प्रेमियों को तगड़ा झटका , दामों में हुई इतने रुपये की बढ़ोतरी…

केरल , 23 नवंबर 2022 : केरल में शराब प्रेमियों को एक बार फिर से झटका लगा है। सरकार ने शराब पर सेल टैक्स बढ़ा दी है। सरकार ने भारतीय निर्मित विदेश शराब पर सामान्य बिक्री कर में 4% वृद्धि कर दी है।
बुधवार को केरल सरकार ने ये फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के इस फैसले के बाद से शराब के दामों में 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

सरकार पहले से ही शराब के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही थी। केरल की पिनाराई विजयन सरकार आखिरकार शराब पर सेल टैक्स बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद से प्रदेश में शराब के दाम 4 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे।

You may have missed