खैरागढ़ उपचुनावः नाराज होकर धरने पर बैठे BJP उम्मीदवार कोमल जंघेल…

खैरागढ़ 12 अप्रैल 2022: खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। वोटिंग के लिए सुबह से ही लोग बूथ केंद्रों में पहुंच रहे हैं। सुबह11.30 बजे तक 34.56 फीसदी वोट पड़ चुके थे। इस बीच छुईखदान के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बने बूथ पर हंगामा हो गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मतदान केंद्र के अंदर जा रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद कोमल जंघेल ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मी को वहां से हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद अफसर वहां पहुंचे और जंघेल से बात की। अफसरों ने बताया कि प्रत्याशी को पहचान नहीं पाने के कारण दिक्कत हुई, जवान को वहां से हटा दिया जाएगा। इसके बाद कोमल जंघेल ने धरना खत्म कर दिया।

बता दें कि कोमल जंघेल ने घिरघोली मतदान केंद्र में मतदान किया। इससे पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पोलिंग बूथ पहुंचीं और उन्होंने भी वोटिंग की। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 291 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा हैं। कुल 2 लाख 12 हजार मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार महिला और एक लाख 6 हजार पुरुष मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *