जयस्तंभ चौक में भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस खंबे को तोड़कर डिवायडर से टकराई, 15 लोग घायल

रायपुर, 25 जनवरी 2023 : Raipur Accident : राजधानी रायपुर में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नही ले रहा वहीं  जयस्तंभ चौक पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए।
जानकारी अनुसार, यहां एक तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो को ठोकर मारने के बाद चौक पर लगी हाईमास्क लाइट का खंबा तोड़ते हुए डिवायडर से टकराकर रूक गई।
इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो में बैठे 5 सवारियो समेत बस में सवार करीब 15 लोगो को गंभीर चोटे आई है। हादसा इतना भयानक था कि बस चालक सीट और स्टेरिंग के बीच में फंस गया जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मश्ककत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

You may have missed