9 दिनों तक रहेगें सरकारी दफ़्तर बंद, सरकारी कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर..
छत्तीसगढ़,25जुलाई 2022: छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई से सारे सरकारी दफ़्तर बंद रहेगें । सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। वैसे कर्मचारियों की यह हड़ताल केवल 5 दिन की है 25 से 29 जुलाई तक। पर 23 जुलाई को शनिवार और 24 जुलाई को रविवार अवकाश था। इसके बाद 30 जुलाई को शनिवार और 31 को रविवार का अवकाश है। जिससे सरकारी दफ्तर 9 दिन तक बंद रहेंगे। कर्मचारी संगठन, शिक्षक संघ और पटवारी संघ भी इसमें शामिल हो गए हैं। जिससे सरकारी कामकाज काफी प्रभावित होंगे। ये कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते और मकान किराया भत्ता की मांग कर रहे हैं।
