Friday, January 17, 2025

मतदाता जागरूकता के लिए “मे-फेयर“ लेक रिसॉर्ट का अनुकरणीय पहल,”7 मई को कीजिए वोट,बचाइए 30% नोट”…

रायपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करते हुए प्रतिष्ठित होटल एवं रिसॉर्ट ग्रुप “मे-फेयर“ लेक रिसॉर्ट ने अभिनव पहल कर 07 मई को मतदान करने वाले हाथ की स्याही दिखाने वाले मतदाताओं के लिए स्पेशल डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है।
इसके तहत 07 मई से 12 मई 2024 तक सभी मतदाताओं को कार्ट ऑर्डर व बुफे पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय बताया है।
”7 मई को कीजिए वोट,बचाइए 30% नोट”*
“मे-फेयर“ लेक रिसॉर्ट के रिलेशनशिप ऑफिसर नीलेश ने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात कर अपने इस ऑफर से अवगत कराया। “मे-फेयर“ लेक रिसॉर्ट द्वारा मतदान तिथि 07 मई को वोट देने वाले मतदाताओं को भोजन सूची (कार्ट) पर ऑर्डर करने पर 30 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।
इसके अलावा तीन व्यक्तियों के बुफे पर एक अतिरिक्त व्यक्ति का बुफे निःशुल्क होगा। ताकि लोग अधिक से अधिक वोट करने के लिए प्रेरित हो। मे-फेयर प्रबंधन के अनुसार भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता हेतु यह पहल की गई है।
निलेश ने कहा ”7 मई को कीजिए वोट,बचाइए 30% नोट” के टैग लाईन से हम मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह प्स्कीम लागू कर रहे हैं। यह ऑफर 07 मई से 12 मई 2024 तक उपलब्ध रहेगी। प्रबंधन द्वारा इस आशय का पत्र भी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा है। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप उपस्थित थे।

Related Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी, अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

पेंड्रा। गांजा तस्करी के लिए तस्करों द्वारा नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

अपर आयुक्त ने कुष्ठ बस्ती आवास निर्माण और नूरानी चौक पेवर कार्य की प्रगति का लिया जायजा

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त  विनोद पांडेय ने शुक्रवार को पंडरी स्थित कुष्ठ बस्ती में निर्माणाधीन...