इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग , 8 लोगों की मौत

तेलंगाना , 13 सितंबर 2022 : हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक बाइक के बैटरी फटने से शोरूम में आग लगा गई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
हैदराबाद के नॉर्थ जोन के अपर DCP ने बताया कि यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज हो रही थी। इसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और बाइक शोरूम में आग लग गई।
बता दें शोरूम सिकंदराबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास स्थित है। शोरूम के ऊपर लॉज है। अब तक घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतक बाहर के राज्यों के बताए जा रहे हैं।