ED की कार्रवाई: पूर्व मंत्री से जुड़े ठिकानों पर रेड, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

रायपुर।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूर्व मंत्री से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कथित तौर पर भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, ED की करीब 12 अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी और दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को परियोजना से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

फिलहाल ED की टीम संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और अहम दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।