यूट्यूब से पैसा कमाना हुआ आसान, अब इतने सब्सक्राइबर होते ही चैनल हो जाएगा मोनेटाइजन

youtube : हाल ही में यूट्यूब ने अपने मोनेटाइजेशन क्राइटेरिया में बदलाव किया है। पहले YouTube को मोनेटाइज करने के लिए क्रिएटर्स के पास 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 वॉच आवर्स होने चाहिए थे।
ये है नई पॉलिसी
500 सब्सक्राइबर
3,000 वॉच आवर्स
ये नई पॉलिसी कंपनी अभी कुछ ही देशों में लागू कर रही है। इस नियम को फिलहाल संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ताइवान और दक्षिण कोरिया में लागू किया जा रहा है। YPP योग्यता में बदलाव के अलावा YouTube ने क्रिएटर्स के लिए कमाई करने की नई सुविधाएं पेश की हैं। अब छोटे क्रिएटर्स के लिए पेड चैट, टिपिंग, चैनल मेंबरशिप और शॉपिंग फीचर उपलब्ध हैं।
शॉर्ट्स के लिए भी बदला रूल
कंपनी के पुराने नियम के मुताबिक, यूट्यूब शॉर्ट्स के जरिए चैनल मोनेटाइज कराने के लिए क्रिएटर्स को 10 मिलियन व्यूज चाहिए होते थे। इसके साथ 1,000 सब्सक्राइबर की जरूरत होती थी। कंपनी ने इसे बदलकर 3 मिलियन व्यूज कर दिया है।