पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने AIIMS रायपुर पहुँचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर, 5 जुलाई 2026: छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और विश्वविख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया है। उनके निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. तीजन बाई के योगदान को याद करते हुए कहा, “डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा के दम पर पंडवानी को विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई और हमेशा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।”

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि देने के इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। सभी ने पंडवानी स्वर कोकिला को नमन किया।