जल संकट से राहत के लिए दोंदेखुर्द ग्राम सभा में नहर-नाली निर्माण का प्रस्ताव पारित

रायपुर (छत्तीसगढ़)
राजधानी रायपुर के समीप स्थित ग्राम पंचायत दोंदेखुर्द में किसानों को जल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नहर-नाली निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित किया गया।

यह प्रस्ताव डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। ग्राम सभापति श्री सूर्यप्रताप बंजारे द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे ग्राम सभा अध्यक्ष श्री अशोक साहू एवं पूर्व सरपंच श्री सियाराम बंजारे की अनुमति से पारित किया गया।

ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत सचिव जल्द ही नहर-नाली निर्माण का विस्तृत प्रारूप (डिज़ाइन) तैयार कर संबंधित विभाग को पत्राचार करेंगे, ताकि कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ:
इस योजना के लागू होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही, जल संकट की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

स्थानीय स्तर पर सराहना:
ग्रामवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।