उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर कसा तंज, कहा- माफी यात्रा निकाले कांग्रेस

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कांग्रेस की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश और देशवासियों के साथ अन्याय किया है। प्रदेश और प्रदेशवासियों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस को न्याय यात्रा का यह ढोंग शोभा नहीं देती। उन्हें तो माफी यात्रा निकालनी चाहिए।
श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो केवल प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया। उनके राज में सारे विकास कार्य ठप पर पड़ गए थे। प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी, फिर सबक सिखाएगी।
नगरीय निकायों की बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कल राज्य के नगर निगमों और नगर पालिकाओं की बैठक हुई। आज प्रदेश की नगर पंचायतों की बैठक है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं राज्यों में संचालित होती है। उनकी प्रगति की समीक्षा और आगे उस योजनाओं को कैसे आगे बढ़ाना है, कैसे लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचना है, ताकि अधिक से अधिक लाभ मिले, इस पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *