साइबर ठगी का बड़ा मामला, प्राइवेट कर्मचारी और सूबेदार से ₹8 लाख की ठगी
रायपुर।
राजधानी में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ठगों ने प्राइवेट कर्मचारी और एक सूबेदार को निशाना बनाकर करीब ₹8 लाख रुपये की ठगी कर ली।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ितों को लोन, रिवॉर्ड और इंश्योरेंस से जुड़े फर्जी लिंक भेजे। जैसे ही पीड़ितों ने इन लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल फोन हैक हो गए और बैंक खातों की जानकारी ठगों के पास पहुंच गई।
इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। जब तक पीड़ितों को ठगी का पता चला, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम आरोपियों की पहचान और ट्रांजेक्शन ट्रेल खंगालने में जुटी हुई है।
पुलिस ने आम लोगों को सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
