रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट

रायपुर (21 सितंबर 2026):
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से सौजन्य व शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, प्रशासनिक समन्वय तथा दोनों पड़ोसी राज्यों के आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने ओडिशा के राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया तथा दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और अंतरराज्यीय संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर बल दिया।

