Tuesday, October 3, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, डिप्टी सीएम सरगुजा में, यहां देखें मंत्रीगण कहां फहराएंगे तिरंगा…

रायपुर , 14 अगस्त 2023 : प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
इसी तरह पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा और सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा कोरबा में ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक रामकुमार यादव सक्ती, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।

Related Articles

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा आज, सीएम पाटन में, डिप्टी CM को सरगुजा से करेंगे शुरुआत

रायपुर, 2 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोमवार को भरोसा यात्रा निकालने वाली है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। सभी...

दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की मकान लिफ्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत…

अहमदाबाद , 30 सितंबर 2023 : गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में श्रमिकों वाली लिफ्ट टूटने...

राजधानी में आज निकलेगी भव्य विसर्जन झांकी, जूटेगी लाखों की भीड़…

रायपुर, 30 सितंबर 2023 : प्रदेशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं गणेशोत्सव के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आकर्षक झांकी निकाली...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा आज, सीएम पाटन में, डिप्टी CM को सरगुजा से करेंगे शुरुआत

रायपुर, 2 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोमवार को भरोसा यात्रा निकालने वाली है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। सभी...

दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन बिल्डिंग की मकान लिफ्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत…

अहमदाबाद , 30 सितंबर 2023 : गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में श्रमिकों वाली लिफ्ट टूटने...

राजधानी में आज निकलेगी भव्य विसर्जन झांकी, जूटेगी लाखों की भीड़…

रायपुर, 30 सितंबर 2023 : प्रदेशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं गणेशोत्सव के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आकर्षक झांकी निकाली...

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया क्षेत्रवासियों के बीच पट्टा वितरण…

रायपुर , 29 सितम्बर 2023 : रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के द्वारा आज क्षेत्र के बाल गंगाधर तिलक वार्ड...

इस दिन जॉब फेयर का आयोजन, बीपीओ में होगी 300 पदों पर भर्ती…

रायपुर ,29 सितंबर 2023 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान...