छत्तीसगढ़: देवगढ़ हेयर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने मिल के किया नाबालिग छात्रा का गैंगरेप !

छत्तीसगढ़ के MCB जिले में 11वीं के छात्रा से गैंगरेप करने वाले आरोपी प्रिंसिपल और लेक्चरर को डीपीआई ने निलंबित कर दिया है। वहीं, डिप्टी रेंजर को PCCF सरगुजा ने सस्पेंड करने का आदेश मंगलवार शाम जारी किया है। मामला जनकपुर थाना इलाके का है। शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा (17) को देवगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा (55), लेक्चरर कुशल सिंह परिहार (50) और हेडमास्टर (CSC) रावेन्द्र कुशवाहा (48), डिप्टी रेंजर बनवारी सिंह ने जनकपुर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में ले गए। जहां गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। जान से मारने की धमकी दी |

नाबालिग छात्रा जनकपुर में किराए के रूम में रहकर पढ़ाई करती थी। 15 नवंबर दोपहर 12 बजे पढ़ाई में सहयोग करने का झांसा देकर शिक्षक रावेन्द्र कुशवाहा अपनी कार में बैठाकर कुशल सिंह परिहार के जनकपुर स्थित घर ले गया। कुशल सिंह परिहार के घर में उनकी पत्नी नहीं थी। घर में कुशल सिंह परिहार और अशोक कुशवाहा मौजूद थेरावेन्द्र कुशवाहा, कुशल सिंह परिहार और अशोक कुशवाहा ने छात्रा से गैंगरेप किया। शिक्षकों ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

जनकपुर थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि, शिकायत सोमवार को मिली थी। एसपी चंद्रमोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल मामले में कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You may have missed