छत्तीसगढ़ शासन में प्रशासनिक फेरबदल, पुलक भट्टाचार्य बने उप सचिव GAD

रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों के पदस्थापन से संबंधित आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य (रा.प्र.से., बैच-2015) को सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

पुलक भट्टाचार्य वर्तमान में संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में अपर संचालक के रूप में कार्यरत थे। नवीन आदेश के तहत उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से मंत्रालय में नई पदस्थापना दी गई है। यह पदस्थापन आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

इसके साथ ही शासन द्वारा उन्हें iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन हेतु राज्य समन्वयक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस भूमिका में वे राज्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के क्षमता विकास कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन और समन्वय का कार्य करेंगे।

यह आदेश 10 फरवरी 2026 को नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।

You may have missed