CG NEWS : 2 साल की बच्ची को उठा ले गए कुत्ते, माँ ने बच्ची की चीखे सुनकर दौड़कर बचाई बच्ची की जान…

रायपुर, 30 जून 2022 : कोरबा जिले से दर्दनाक सामने आ रही है जहाँ एक 2 साल की माशूम बच्ची को कुत्ते उठाकर ले गए और बुरी तरह से बच्ची को काटते रहे। बच्ची की माँ ने बच्ची की चीखे सुनकर दौड़ी और डंडे और पत्थर से मारकर कुत्तों को भगाया और माशूम की जान बचाई। माशूम बच्ची के शरीर पर 150 से ज्यादा घाव बताई जा रही हैं। बच्ची को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी माशूम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बांकीमोंगरा निवासी अखिलेश साहू उनकी एक ही बेटी हैं गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची की मां सीमा किचन में काम कर रही थी। इसी बीच बच्ची की आवाज सुनकर बाहर गईं तो देखा कि दो आवारा कुत्ते उनकी बच्ची को काट रहे थे।

यह दृश्य देखकर वह डर गईं और कुत्तों को मारकर भगाने लगीं। किसी तरह माँ ने बच्ची को कुत्तों से बचाकर घर के अंदर ले आई। इसके बाद पति को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।