CG NEWS : नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवती की हुई मौत…

रायपुर 16 मई 2022 : नदी में डूबने से युवती की मौत की खबर सामने आ रही है घटना खारून नदी सात पाखर घाट की है। रविवार दोपहर 2:00 बजे अपनी बड़ी बहन और अन्य साथियों के साथ नहाने गई थी।

जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय अनीशा खातुन इसी दौरान वह गहराई में चली गई। डूबने लगी उसको बचाने के लिए उसकी बहन और अन्य साथियों ने प्रयास किया इस दौरान एक और सहेली उसकी डूबने लगी जिसको किसी तरह बचाया जा सका। लेकिन खातून काफी गहराई में चली गई और उसे नहीं बचा सके|

मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है। मुजगहन थाना पुलिस से मिली तत्काल इसकी सूचना पुलिस और गोताखोर को दी गई, लेकिन कल दिनभर खोजने के बाद रेस्क्यू शाम को खत्म किया। सुबह जब अभियान शुरू किया गया तो युवती का शव बरामद हुई।

You may have missed