CG BREAKING : सरकारी गोदाम में लगी आग, 25 हज़ार बारदाने जलकर खाक…

भिलाई , 3 नवंबर 2022 : छत्तीसगढ़ राज्य में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हुई है। प्रदेश के किसानों के चेहरे में खुशी लौट आई है। इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। भिलाई के सहकारी समिति सोरम गोदाम में अचानक आग लग गई।
आग लगने के कारण गोदम में मौजूद 25 हज़ार बारदाने जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगड़े की टीम मौके पर पहुंची और 4 घण्टे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला पाटन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

You may have missed