CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में हुई टक्कर, ट्रक चालक की मौके पर हुई मौत…
जशपुर, 03 जुलाई 2022 : जशपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में टकर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घायलों को 112 की सहायता से सभी इलाज के लिए अंबिकापुर और राँची रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक का शव ट्रक में फंस गया है। शव को निकालने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही है। यह पूरी घटना दुलदुला थाने के पतराटोली की है।
