Wednesday, February 19, 2025

रायपुरा में इन्द्रप्रस्थ नाले के पास कार्यवाही कर लगभग 2.55 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी…

रायपुर : रायपुर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 8 के माधव राव सप्रे वार्ड के तहत रायपुरा में इन्द्रप्रस्थ नाले के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 2.55 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियानपूर्वक कड़ी कार्यवाही करते हुए रोक लगायी गयी।
रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के नेतृत्व एवं जोन 8 कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश सहायक अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे , जोन 8 उपअभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा की उपस्थिति में थ्रीडी एवं श्रमि कों की सहायता से जोन 8 के माधव राव सप्रे वार्ड क्षेत्र में रायपुरा में इन्द्रप्रस्थ नाले के पास अज्ञात लोगों द्वारा लगभग 2.55 एकड़ निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को थ्रीडी से काटा गया। प्लाटिंग के लिये बनाई गई सभी प्लाटो की अवैध नींव को हटाने की कार्यवाही की गई। बनायी गयी सभी अवैध नींव को थ्रीडी से तोड़ा गया। वहां पहुंचने का मार्ग बाधित किया गया।
जोन 8 जोन कमिश्नर ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार रायपुरा में इन्द्रप्रस्थ नाले के पास 2.55 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है। जोन 8 नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी नगर निगम जोन 8 को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। जानकारी आते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

Related Articles

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को, विधानसभा बजट सत्र से पहले अहम चर्चा

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण के दौरान रायपुर में सरपंच चुनाव को लेकर मारपीट, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई...

छत्तीसगढ़ के मरवाही में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पति को, अफेयर के शक में था विवाद

छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को, विधानसभा बजट सत्र से पहले अहम चर्चा

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में शामिल...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण के दौरान रायपुर में सरपंच चुनाव को लेकर मारपीट, चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई...

छत्तीसगढ़ के मरवाही में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पति को, अफेयर के शक में था विवाद

छत्तीसगढ़ के मरवाही जिले में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति...

भुवनेश्वर: KIIT की नेपाली छात्रा की आत्महत्या, प्रताड़ना के आरोप, छात्र प्रदर्शन तेज

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) की बी-टेक थर्ड ईयर की छात्रा, प्रकृति लामसाल का शव हॉस्टल में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस...

स्वास्थ्य विभाग में 130 करोड़ की खून जांचने की मशीन खरीदी में बड़ा घोटाला, आधी मशीनें बंद पड़ीं

रायपुर - स्वास्थ्य विभाग में खून जांचने वाली मशीनों की खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत से...