लड़के और लड़कियों को देर से शादी करने पर इन समस्याओ का करना पड़ता है सामना…

लड़कियां भी देर से शादी करना पसंद करती हैं, लेकिन की बार अधिक उम्र में शादी की वजह से लड़कियों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और इससे वो परेशान होती है। आज हम आपको उन्हीं दिक्कतों के बारे में बता रहे हैं।
लड़कियां अपनी मर्जी से शादी करना पसंद करती हैं। आज के समय में लड़कियां पहले अपनी पढ़ाई पे ध्यान देती है और फिर नौकरी एवं करियर पर। ऐसे में उनकी शादी की उम्र निकल जाती है।
पार्टनर चुनने के विकल्पो में कमी
समय पर शादी ना करने के कारण कई बार घरवालों के दबाव में आकर लड़कियां बिना सोचे-समझे ही शादी कर लेती हैं, जिससे बाद में उन्हें पति के साथ एडजस्ट करने में काफी समस्याएं होती हैं। क्योंकि कई मामलों में आपसी सहमति नहीं बन पाती और दोनों की सोच किसी भी चीज को लेकर अलग-अलग हो सकती है, जिससे मनमुटाव होने लगता है।
कम उम्र में लड़कियों के कई तरह के शौक होते हैं। जैसे -जैसे उम्र बढ़ने लगती है तो उत्साह में कमी आने लगती है, जिससे एक उम्र आने पर महिलाओं का फोकस घूमने-फिरने या चीजों को एक्सप्लोर करने पर नहीं बल्कि जिम्मेदारियों पर अधिक रहता है। जब कि चीजों को एक्सप्लोर करने और घूमने-फिरने से मन सही रहता है।
आपसी सामंजस्य में कमी
महिलाओं की कम उम्र में शादी करने का एक फायदा यह होता है कि जब वे छोटी होती हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बैठाना आसान हो जाता है, लेकिन जब आप लंबे समय तक सिंगल और इंडिपेंडेंट रहती हैं। फिर अधिक उम्र में शादी करने के बाद पति की पसंद-नापसंद और जरूरतों के साथ तालमेल बैठाना कुछ मुश्किल हो जाता है। ऐसा ना कर पाने से रिलेशनशिप में मनमुटाव होने लगते हैं।
फिजिकल इंटीमेसी की कमी
देर से शादी करने पर कपल्स की फिजिकल लाइफ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। कम उम्र होने के चलते शुरुआत में उनके ऊपर बच्चे को लेकर कोई प्रेशर नहीं डाला जाता। लेकिन ज्यादा उम्र होने पर शादी करने वाले लोगों के ऊपर बच्चों के लिए प्रेशर डाला जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed