स्वच्छता शपथ के माध्यम से मजदूर भाई-बहनों को किया जागरूक

बीरगांव।

नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत मजदूर भाई-बहनों को स्वच्छता की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को स्वच्छता अपनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को स्वच्छता सर्वेक्षण में बीरगांव को श्रेष्ठ स्थान दिलाने के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। साथ ही सभी को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छ एवं सुंदर बीरगांव निर्माण का संकल्प कराया गया।
इस अवसर पर स्वच्छता अधिकारी श्री कमल नारायण जंघेल भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताते हुए नागरिकों से निरंतर सहयोग करने की अपील की।
नगर निगम द्वारा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।