बीरगांव में स्वच्छता जागरूकता अभियान, वार्ड 2-3 में निगम की पहल

वार्ड 2-3 में निगम की जागरूकता अभियान, नागरिकों को दिया स्वच्छ शहर का संदेश

बीरगांव।

नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा नें वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में प्रातः भ्रमण के दौरान स्वच्छता जागरूकता अभियान कर आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने की अपील की गई।

आयुक्त महोदय ने नागरिकों से अपने मोहल्ले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मियों का सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमल नारायण जंघेल एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश सिंह छतरी द्वारा पूरे मोहल्ले में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिन दुकानदारों के पास डस्टबिन नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी दी गई। वहीं, तीन दुकानों के सामने कचरा पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए गए, जिसके पालन में उन्होंने मौके पर ही झाड़ू लगाकर सफाई की।

इस अवसर पर पी.आई.यू. श्री विकास कुमार जांगड़े द्वारा भी आमजन को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

नगर निगम बीरगांव द्वारा स्वच्छता को लेकर इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सके।

You may have missed