Skip to content
UPI24 News

UPI24 News

खबर का सबसे तेज़ सफ़र

Primary Menu UPI24 News

UPI24 News

  • Home
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • Latest
  • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आज जारी होगा DA भुगतान का आदेश, खाते में होंगे ट्रांसफर…
  • Latest

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आज जारी होगा DA भुगतान का आदेश, खाते में होंगे ट्रांसफर…

November 24, 2023 Yogesh Katre
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ी सौगात देंगे, दरअसल, राज्य के अधिकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से बकाया डीए/डीआर भुगतान के आदेश आज जारी होने के संकेत हैं। गुरुवार देर रात राजस्थान से लौटने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
चुनाव आयोग की अनुमति के बाद वित्त विभाग ने सीएम भूपेश बघेल को नोटशीट भेज दी थी। कल रात राजस्थान से लौटने के बाद बघेल ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। भुगतान के आदेश वित्त विभाग से आज जारी हो जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जुलाई से एरियर्स के साथ मिलेगा या एक माह का।
इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में कार्यरत आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों को 1 जुलाई से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान के आदेश जारी कर दिया है। इससे छत्तीसगढ़ में कार्यरत करीब चार सौ से अधिक अफसरों को फायदा होगा।
यह भुगतान पांच माह के एरियर्स के साथ दिसंबर के वेतन से किया जाएगा। इस आदेश के हवाले से राज्य के अधिकारी कर्मचारियों ने भी उम्मीद जताई है कि उन्हें भी जुलाई से एरियर के साथ पेमेंट होगा।
बता दे छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के लिए निर्वाचन आयोग ने डीए बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की स्वीकृति के बाद अब कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। प्रदेश में अभी 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है। जबकि, केंद्र सरकार में 46 प्रतिशत। बढ़ोतरी के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी DA-42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जायेगा।
FacebookXRedditGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: Big news for Chhattisgarh employees, cgbignews, DA payment order will be issued today, hindinewsc, LATEST NEWS, transfer will be done in the account..., आज जारी होगा DA भुगतान का आदेश, खाते में होंगे ट्रांसफर..., छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

Continue Reading

Previous 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती , 75768 पदों पर होगी भर्ती…
Next फिल्म जगत की दुखद खबर , जानी दुश्मन के डायरेक्टर राजकुमार कोहली का हार्ट अटैक से निधन…

इन्हें भी पढ़े

  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

BIG BREAKING…स्कूटी से गिरकर डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में लगी चोट; आज के सभी कार्यक्रम स्थगित

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

नवा रायपुर में हाईराइज भवनों में अग्नि सुरक्षा और पार्किंग अनिवार्य

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CGPSC घोटाला: टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • रायपुर

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव, नवरात्रि के रंग में रंगा परिसर

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • रायपुर

सीएम हेल्पलाइन 1076 से 2.05 लाख शिकायतों का निराकरण

October 17, 2026 upi24 news

Recent Posts

  • BIG BREAKING…स्कूटी से गिरकर डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में लगी चोट; आज के सभी कार्यक्रम स्थगित
  • नवा रायपुर में हाईराइज भवनों में अग्नि सुरक्षा और पार्किंग अनिवार्य
  • CGPSC घोटाला: टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज
  • प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश
  • मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव, नवरात्रि के रंग में रंगा परिसर

Archives

Categories

Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations

Website security powered by MilesWeb