हाथी को मारकर दफनाया , गुस्साए हाथियों ने एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

The mischief of elephants continues, an elderly woman returning from the farm was crushed...
कोरबा , 21 अक्टूबर 2022 : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या एक ऐसा मामला सामने आया है. यहाँ किसी इंसान की हत्या नहीं हुई. बल्कि एक हाथी को मारकर दफना दिया गया है।
मामला पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम बनिया में ग्रामीणों ने डेढ़ वर्षीय हाथी को मारकर दफना डाला। मामला उजागर होने के बाद बिलासपुर से वन अफसर और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची है।
फारेस्ट की टीम ने पशु चिकित्सकों को पोस्टमार्टम कराने बुलाई है. पीएम रिपोर्ट से मौत का खुलासा होगा. इधर बनिता के सरहदी इलाके में शावक की मौत से गुसाए हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहा है
हाथियों ने जटगा वन परिक्षेत्र में ग्रामीण और मवेशी को मौत के घाट उतारा है. मृतक पीतांबर सिंह ग्राम देवमिट्टी का रहने वाला हैइस घटना के बाद वनकर्मी हाथियों की निगरानी में जुटे है।
इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, हाथियों का झुंड लगातर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे इसलिए ग्रामीणों ने मिलकर हाथी को मार डाला